रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ सोमवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तेहरान में मुलाक़ात के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेस में हिस्सा लिया।
अब्बास अराग़ची ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि मध्य पूर्व के मुद्दों का कोई सैन्य समाधान नहीं है।
उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध और नौसैनिक नाकाबंदी को इस क्षेत्र में असुरक्षा की वजह बताया।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री से होर्मुज़ स्ट्रेट और फ़ारस की खाड़ी की स्थिति के बारे में बात की थी।
अराग़ची ने कैस्पियन सागर में ईरानी और रूसी जहाज़ों और यहां बंदरगाह पर मौजूद सुविधाओं पर हुए हमलों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सर्गेई लावरोव ने कहा कि वह ईरानी विदेश मंत्री की ओर से उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं और उनके साथ बातचीत को बहुत ही अच्छा मानते हैं।
लावरोव ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान और रूस के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, "रूस दोनों देशों के संयुक्त रणनीतिक समझौते के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और रूस ईरान के साथ सहयोग कभी नहीं छोड़ेगा।"
RELATED NEWS
ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने सभी बॉम्बर विमान हटाए
भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया
हूती का सऊदी अरब में अरामको के तेल ठिकानों पर हमले का दावा
मदीना पर हमले के दावे के बाद, पाकिस्तान और क़तर ने निंदा की
डीज़ल की कमी के बीच ट्रंप ने निर्यात रोकने के संकेत दिए
ईरान पर ब्रिटेन के गंभीर आरोप पर अब्बास अराग़ची ने जवाब दिया
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया
