हूती का सऊदी अरब में अरामको के तेल ठिकानों पर हमले का दावा
बीबीसी न्यूज़ फ़ारसी के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको के तेल ठिकानों पर हमले का दावा किया है।
न्यूज़ एजेंसियों के हवाले से बताया गया है कि इन हमलों में हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया।
हूतियों ने कहा है कि यह हमला सऊदी अरब की ओर से सना और यमन के अन्य क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में किया गया।
इससे पहले एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि शनिवार तड़के रियाद में अरामको के तेल ठिकाने के पास धुएं और आग देखी गई।
सऊदी अरब के अधिकारियों ने अब तक अरामको के तेल ठिकानों पर हमले की पुष्टि नहीं की है। वहीं, अरामको ने भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
RELATED NEWS
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
05 October, 2026
ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने सभी बॉम्बर विमान हटाए
05 October, 2026
भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया
04 October, 2026
मदीना पर हमले के दावे के बाद, पाकिस्तान और क़तर ने निंदा की
02 October, 2026
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया
01 October, 2026
एससीओ की इस्लामाबाद में चल रही बैठक में भारत हुआ शामिल
29 September, 2026
