एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड

अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है। 

उन्होंने दक्षिण कोरिया की टीम को 5-3 से हराया। 

फ़ाइनल में भारतीय तिकड़ी ने कांग चाययंग, ली युंजी और ओ येजिन की तिकड़ी को हराया। 

एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम इससे पहले कभी इस इवेंट के फ़ाइनल में नहीं पहुंची थी। 

रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता होती है। रिकर्व बो पारंपरिक धनुष का आधुनिक रूप है, जिसका इस्तेमाल हजारों वर्षों से होता आया है। धनुष के ऊपर और नीचे के सिरे पर लगे दोनों हिस्से हर छोर पर तीरंदाज से दूर की ओर मुड़े होते हैं। इसी वजह से इसे ‘रिकर्व’ नाम दिया गया है।